कभी कभी घिर जाते हैं हम गहरे किसी दलदल में, फँस जाते हैं जिंदगी के चक्के किसी कीचड़ में, तब जिंदगी चलती भी है तो रेंगकर, लगता है सब रुका हुआ सा। बेहोशी में लगता है सब सही है, पता नहीं रहता अपने होने का भी, तब बेहोशी हमें पता नहीं लगने देती कि होश पूरा जा चुका है। ठीक भी है बेहोशी ना हो तो पता कैसे लगाइएगा की होश में रहना क्या होता है, विपरीत से ही दूसरे विपरीत को प्रकाश मिलता है अन्यथा महत्व क्या रह जायेगा किसी भी बात का फिर तो सही भी ना रहेगा गलत भी ना रहेगा सब शून्य रहेगा। बेहोशी भी रूकती नहीं हमेशा के लिए कभी आते हैं ऐसे क्षण भी जब एक दम से यूटूर्न मार जाती है आपकी नियति, आपको लगता है जैसे आँधी आयी कोई और उसने सब साफ कर दिया, बेहोशी गिर गयी धड़ाम से जमीन पर, आपसे अलग होकर। अभी आप देख पा रहे हो बाहर की चीजें साफ साफ, आपको दिख रहा है कि बेहोशी में जो कुछ चल रहा था वो मेरे भीतर कभी नही चला। जो भी था सब बाहर की बात थी, मैं तो बस भूल गया था खुद को बेहोशी में, ध्यान ना रहा था कि सब जो चल रहा था कोई स्वप्न था। खैर जो भी था सही था, जैसी प्रभु की इच्छा, जब मन किया ध्यान में डुबो दिया जब मन कि
सिहरते से आवेग कहीं ज्वालामुखी में लुप्त हो गए हैं,
सरसराते से मनोविचार भूकंप के रौद्र रूप से भयभीत हो गए हैं!
उफनते सी भावनाएँ, बाढ़ के प्रकोप में बह गयीं हैं,
आकाश में आशा की किरण नहीं दिखी,
माथे पर शिकन रह गयी है|
धैर्य की कच्ची प्राचीर इस बार की बारिश में ढह गई है,
प्रकृति रुष्ट है हमसे, शायद सत्कार में कुछ कमी रह गयी है|
शासन प्रशासन को सुध बुध नहीं है,
कृषि उनके लिए बस राजनीति बनकर रह गयी है,
कब मेघ बरसते हैं कोई ख़बर नहीं है?
इंद्रदेव को हमसे शायद कोई दुश्मनी हो गयी है|
अन्नदाता उपनाम मुझे कृपा पूर्ण मिला है,
मेरी स्थिति उसे अब धता बता रही है|

सरसराते से मनोविचार भूकंप के रौद्र रूप से भयभीत हो गए हैं!
उफनते सी भावनाएँ, बाढ़ के प्रकोप में बह गयीं हैं,
आकाश में आशा की किरण नहीं दिखी,
माथे पर शिकन रह गयी है|
धैर्य की कच्ची प्राचीर इस बार की बारिश में ढह गई है,
प्रकृति रुष्ट है हमसे, शायद सत्कार में कुछ कमी रह गयी है|
शासन प्रशासन को सुध बुध नहीं है,
कृषि उनके लिए बस राजनीति बनकर रह गयी है,
कब मेघ बरसते हैं कोई ख़बर नहीं है?
इंद्रदेव को हमसे शायद कोई दुश्मनी हो गयी है|
अन्नदाता उपनाम मुझे कृपा पूर्ण मिला है,
मेरी स्थिति उसे अब धता बता रही है|
Comments
Post a Comment
Please express your views Here!